दिल्ली ने बढ़ाई चिंता, कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 219 पहुंची, जानें राज्यों का हाल

दिल्ली ने बढ़ाई चिंता, कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 219 पहुंची, जानें राज्यों का हाल

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 66 लाख 63 हजार 304 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 392802 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां एक तरफ पूरी दुनिया के वैज्ञानिक इसका इलाज ढूढ़ने में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ सरकारें और स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव करने के लिए पूरी तरह से हरकत में हैं। वहीं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 120406 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 119292 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 6929 लोगों की मौत हुई है।एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल 246628 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- दुनिया में कोरोना मामलों की संख्या 66 लाख के पार, 3.9 लाख से ज्यादा मौतें, जानें भारत का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर जारी है। लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेज़ी से इज़ाफा हो रहा है। साथ ही  यहां कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में कोरोना के मामले में दिल्ली ने चिंता बढ़ा दी है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 हज़ार के पार पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में यहां 1,320 नए केसेज आए हैं। हालांकि इस दौरान 49 मरीज़ ठीक भी हुए हैं। साथ ही एक राहत भरी खबर यह भी है यहां बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है।  

वहीं जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार पर कोरोना से मरने वाले लोगों की मौत को छिपाने का भी आरोप लगा है। यहां 25 मई से 05 जून के बीच 53 मौतों की लेट रिपोर्टिंग हुई, जिसके बाद अब कुल मौतों की संख्या का आंकड़ा 761 हो गया है।

जानिए किस ज़िले में हैं कितने कंटेनमेंट ज़ोन

उत्तरी दिल्ली- 33, पूर्वी दिल्ली- 31, दक्षिणी दिल्ली- 28, पश्चिमी दिल्ली- 26 ,उत्तर पश्चिमी दिल्ली- 19, पूर्वी दिल्ली- 17, सेंट्रल दिल्ली- 17, शाहदरा- 16 ,दक्षिण पूर्वी दिल्ली- 14 ,नई दिल्ली- 14, उत्तर पूर्वी दिल्ली- 4 आदि।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

1817

2620

73

4510

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

0

33

0

33

अरुणाचल प्रदेश

46

1

0

47

असम

1846

547

4

2397

बिहार

2460

2425

30

4915

चंडीगढ़ 

31

273

5

309

छत्तीसगढ़

653

266

4

923

दादर नगर हवेली

18

1

0

19

दिल्ली

16229

10664

761

27654

गोवा

202

65

0

267

गुजरात 

5057

13316

1219

19592

हरियाणा

1794

2134

24

3952

हिमाचल प्रदेश 

201

194

5

400

जम्मू एंड कश्मीर 

2302

1126

39

3467

झारखंड

520

473

7

1000

कर्नाटक

3186

1968

59

5213

केरल

1030

762

15

1807

लद्दाख

50

48

1

99

मध्य प्रदेश 

2721

6108

399

9228

महाराष्ट्र 

42609

37390

2969

82968

मणिपुर

105

52

0

157

मेघालय

19

13

1

33

मिजोरम

23

1

0

24

नागालैंड

107

0

0

107

ओडिशा

1057

1716

8

2781

पुडुचेरी

63

36

0

99

पंजाब

373

2092

50

2515

राजस्थान

2599

7501

231

10331

सिक्किम

7

0

0

7

तमिलनाडु

13506

16395

251

30152

तेलांगना

1663

1710

123

3496

त्रिपुरा

574

173

0

747

उत्तराखंड

869

423

11

1303

उत्तर प्रदेश 

3828

5648

257

9733

वेस्ट बंगाल

4236

3119

383

7738

राज्यों को पुन: सौंपे जा रहे मामले

8605

 

 

8605

भारत में कुल मामले

120406

119293

6929

246628

 

इसे भी पढ़ें-

यही रफ्तार रही तो सितंबर में होंगे देश में डेढ़ करोड़ मरीज, हालांकि इसके लिए करने होंगे 10 करोड़ से अधिक टेस्‍ट

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।